टैक्स ऑडिट 2025 के गाइडेंस नोट पर दी प्रस्तुति
इसके बाद द्वितीय सत्र में सीए विशाल सिंह ने टैक्स ऑडिट 2025 के गाइडेंस नोट एवं क्वालिटी रिव्यु बोर्ड द्वारा इंगित सामान्य कमियां विषय पर प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि फॉर्म-3सीडी की रिपोर्टिंग में सबसे बड़ी समस्या लोन्स एवं एडवांसेज, डेप्रिसिएशन और जीएसटी ऑडिट लिंकिंग में आती है। उन्होंने सीए संस्थान के क्वॉलिटी रिव्यु बोर्ड द्वारा हाल में पाई गई सामान्य त्रुटियों का उल्लेख किया। जैसे रिलेटेड पार्टी ट्रानजैक्सन की अपर्याप्त रिपोर्टिंग, स्टॉक वैल्यूएशन डिस्क्लोजर की कमी, और एम एसएमई ड्यूज की रिपोर्टिंग में त्रुटियां आदि।