फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नाैकरी का झांसा देकर थाईलैंड की जगह भेज दिया म्यांमार के जंगल, भारत वापसी के लिए एजेंट मांग रहे 10 लाख

Mon, 18 Nov 2024 10:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: युवक को थाईलैंड में नाैकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के एक युवक को थाईलैंड में नाैकरी का झांसा देकर एजेंट ने म्यांमार के जंगल भेज दिया। उसे हर महीने एक लाख रुपये का लालच दिया गया था। अब वहां से वापस घर भेजने के एवज में एजेंट 10 लाख रुपये मांग रहे हैं। युवक के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। कल्याणपुर के हरि सिंह बगिया निवासी शिवेंद्र दादानगर की एक जूते की कंपनी में मार्केटिंग की नौकरी करता था। इसी दौरान शिवेंद्र की संदीप नाम के एक युवक से मुलाकात हुई।

विज्ञापन


संदीप ने शिवेंद्र को थाईलैंड में एक लाख रुपये महीने की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। संदीप ने पीड़ित से वर्क वीजा के नाम पर दो लाख रुपये भी ले लिए। 31 अक्तूबर को वर्क वीजा की जगह टूरिस्ट वीजा बनवाकर उसे थाईलैंड भेज दिया गया। थाईलैंड से शिवेंद्र को म्यांमार के जंगल में भेज दिया गया है। आरोप है वहां विरोध जताने पर उसे प्रताड़ित किया गया। किसी तरह उसने कानपुर में परिजनों से संपर्क कर अपनी पीड़ा बताई। आरोप है कि पीड़ित को वापस भारत भेजने के लिए एजेंट 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें