फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कारोबारी की पत्नी से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख वसूले

Thu, 18 Sep 2025 11:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घंटाघर के होटल में धोखे से महिला को बुलाया था। रुपये देना बंद किया तो आरोपी ने पति को वीडियो भेजा। तलाक की नौबत आई।
विज्ञापन
कलक्टरगंज थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेकनगंज के कारोबारी की पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। यह घटना करीब एक साल पहले घंटाघर के एक होटल में हुई। आरोपी महिला से लगातार वसूली करता रहा। उन्होंने रुपये देना बंद किया तो उसने वीडियो उनके पति को भेज दिया। वीडियो मिलते ही दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ और मामला तलाक तक पहुंच गया। पीड़िता ने कलक्टरगंज पुलिस से शिकायत की जिस पर गुरुवार देर शाम आरोपी के खिलाफ एफआईआर हुई है।

विज्ञापन


एफआईआर में कारोबारी की पत्नी ने बताया कि 10 सितंबर 2024 को इंस्टाग्राम के माध्यम से उनकी दोस्ती सानिया नाम की लड़की से हुई थी। 18 सितंबर 2024 को सानिया के मोबाइल से उनके पास कॉल आई जिसमें उसने कहा कि वह लखनऊ से कानपुर आई हुई है और उनके मिलना चाहती है। वह लाटूश रोड पर पहुंची और उस नंबर को मिलाया तो वहां सूफियान खान खड़ा हुआ नजर आया। उसने खुद को सानिया का भाई बताया और उन्हें घंटाघर के होटल ले गया। वहां पहुंचने पर उन्हें कोई लड़की नहीं दिखी। उन्होंने जब सूफियान से उसकी बहन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि कॉल कर दी है वह आ रही हैं।

कारोबारी की पत्नी के मुताबिक इस बीच सूफियान खाने के लिए नमकीन और कोल्ड डि्रंक ले आया। करीब 15 मिनट बाद ही वह बेहोश हो गईं। उन्हें होश आया तो वह हल्के नशे में थीं। उनके नाजुक अंगों में दर्द हो रहा था। उन्होंने शिकायत की तो सूफियान ने उनको नग्न फोटो व वीडियो दिखाकर परिजनों को देने की धमकी दी। वह घर आ गईं और घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। इसके बाद आरोपी उनकी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। उसने डेढ़ लाख रुपये वसूल लिए। महिला ने जब रुपये देने बंद कर दिए तो आरोपी ने वीडियो उनके पति को भेज दिए। पति और उनके बीच विवाद होने लगा। उन्होंने तलाक के लिए हलफनामा तक बना लिया। महिला ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद कलक्टरगंज पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की। इंस्पेक्टर ललित कुमार के मुताबिक आरोपी लखनऊ का शातिर है। उसके खिलाफ पूर्व में पांच छह एफआईआर हो चुकी हैं। सानिया नाम की यवती की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें