चकेरी थानाक्षेत्र में एक महिला ने चकेरी थाने में सीपी के आदेश पर ठगी की रिपाेर्ट दर्ज कराई है। घाऊखेड़ा निवासी सिंपी चौरसिया के मुताबिक उनका विवाह घाटमपुर के बारा दौलतपुर निवासी उमेश कुमार के साथ हुआ था। वह काफी समय से अपने पिता के घर रह रही हैं। कुछ माह पूर्व उनके पिता के घर के पास रहने वाले अमरनाथ यादव ने मकान का कुछ हिस्सा बेचने के लिए कहा था। इस पर 4.80 लाख रुपये दे दिए। 15 सितंबर को बकाया 1.20 लाख रुपये लेकर रजिस्ट्री करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। कहा कि रकम भी वापस नहीं करेंगे। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।