फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएम तक पहुंचा कारोबारी की हत्या का मामला, पत्नी ने मुख्यमंत्री दरबार में लगाई गुहार

Tue, 15 Sep 2026 10:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

काकादेव के ओम चौराहे पर पांच सितंबर को वारदात हुई थी। पत्नी ने मुख्यमंत्री दरबार में गुहार लगाई है साथ ही दो हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्रीशीट सौंपी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काकादेव के ओम चौराहे पर कारोबारी अमित कुमार उर्फ सोनू की सरेशाम हत्या का मामला सीएम तक पहुंच गया है। सोमवार को कारोबारी की पत्नी शिवानी मुख्यमंत्री दरबार पहुंचीं और सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन


शिवानी के मुताबिक पांच सितंबर की रात करीब 11:15 बजे ओम चौराहे पर पेशाब करने को लेकर अमित की हिस्ट्रीशीटर से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि तीन अन्य लोगों ने हिस्ट्रीशीटर का साथ देते हुए उन्हें घसीटकर पीटा। ईंट पत्थरों से सिर कूंचकर उनकी हत्या कर दी। आरोप लगाया कि घटना की शुरुआत से ही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज समेत पूरी जानकारी थी इसके बावजूद अब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए।

मुख्यमंत्री को सौंपी संजय सिंह चौहान की हिस्ट्रीशीट में वर्ष 2007 से 2023 तक के कई मुकदमों का उल्लेख है। इनमें हत्या के प्रयास, लूट, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत गंभीर धाराओं के 58 मामले शामिल हैं। वहीं, हितेंद्र श्रीवास्तव उर्फ मोनू नेता के खिलाफ भी वर्ष 2015 से 2018 के बीच वसूली, मारपीट, धमकी, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत नौ मुकदमों का हवाला दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें