फंदे से लटका मिला शव
आशंका होने पर वह शास्त्री नगर स्थित ऑफिस पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां मनोज का शव फंदे से लटका मिला। बड़े भाई ने बताया कि मनोज पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहे थे, लेकिन उन्होंने अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं की थी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। पत्नी अर्चना पांडेय का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो बेटे मेधांश और अक्षांश को छोड़ गए हैं। सूचना पर काकादेव पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।