संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से शहर के सभी प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
कानपुर में देर रात चला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान
- फोटो : amar ujala
मसवानपुर चौराहे पर वाहनों की गहन जांच, DCP और ACP रहे मौजूद
अभियान के तहत विशेष रूप से पश्चिमी जोन के करीब 40 प्रमुख प्वाइंटों पर देर रात कड़ा पहरा लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। मसवानपुर चौराहे पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की गई।
चेकिंग के दौरान डीसीपी पश्चिम, संबंधित एसीपी और क्षेत्रीय थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से काम करने और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कानपुर में देर रात चला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान
- फोटो : amar ujala
http://
दिल्ली जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद अलर्ट, रात्रि गश्त तेज
शहर में शांति-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की रात्रि गश्त भी लगातार जारी है। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए हालिया प्रदर्शन के बाद से ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी को ध्यान में रखते हुए कानपुर पुलिस सतर्कता बरत रही है और शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाकर गश्त तेज कर दी गई है।