फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: टाटमिल में बुलट ने बाइक में मारी टक्कर, अधेड़ की माैत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 28 Apr 2026 09:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कंडक्टर बेटी को खाना देने झकरकटी बस अड्डा गए थे। तीसरे दिन इलाज के दाैरान जान गई। 
विज्ञापन
लाल सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटमिल चौराहे पर बुलट की टक्कर से घायल बाइक सवार की तीसरे दिन मंगलवार को इलाज के दाैरान माैत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। चकेरी के नेताजी नगर निवासी लाल सिंह (52) रूमा स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी गुलाबो देवी, बेटा ओम सिंह और बेटी साधना सिंह है। बेटे ओम ने बताया कि उनकी बहन साधना बस में कंडक्टर है।

विज्ञापन


रविवार रात पिता घर से खाना देने के लिए बाइक से निकले थे। आरोप है कि लाैटते समय टाटमिल चौराहे पर सिग्नल रेड होते देख तेज रफ्तार बुलट सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। उन्हें हैलट में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि वह हेलमेट नहीं लगाए थे। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से बुलट चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें