मुठभेड़ के दौरान गोली से घायल हुए बदमाश को ले जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद जिले में पुलिस मुठभेड़ में शुक्रवार देर रात 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश तोता घायल हो गया। पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश पर गैंगस्टर व जानलेवा हमले समेत 21 मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष कंपिल कपिल कुमार व एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी कंपिल-सिवारा रोड हजरतगंज तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। नगला भूड़ तिराहे के पास एक युवक पुलिस को देखकर भाग खड़ा हुआ।
पुलिस ने उसका पीछा किया, तो युवक ने टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में युवक के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया। घायल युवक ने अपना नाम कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी तोताराम उर्फ तोता बताया। छानबीन में पता चला कि तोताराम पर गैंगस्टर व जानलेवा हमले समेत 21 मुकदमे दर्ज हैं।