फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बाजार में गरजा बुलडोजर, 200 से अधिक दुकानें हटाईं, सात घंटे तक चला अभियान

Tue, 04 Nov 2025 11:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नगर निगम ने सब्जी मंडी में चलाया बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुर थाने के सामने बाजार में मंगलवार को बुलडोजर गरजा। यहां 200 से अधिक अवैध दुकानें हटाई गईं। दुकानदारों ने विरोध किया तो पुलिस ने फटकार लगाई। पांच घंटे तक अभियान चला। जोन छह के जोनल अधिकारी की देखरेख में हुई इस कार्रवाई में नगर निगम कर्मचारियों ने सड़क किनारे बनाए गए सभी अवैध कब्जे हटाए और आसपास की सफाई कराई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि यदि किसी ने पिलर के आगे दुकान या ठेला लगाया तो तत्काल चालान और जुर्माना किया जाएगा। अभियान के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले भी उच्च न्यायालय के आदेश पर नगर निगम की टीम ने इसी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया था। कुछ ही समय में दोबारा फुटपाथ पर कब्जा कर लिया गया। दोबारा कब्जे की शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को फिर से अभियान चलाया गया। एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि अतिक्रमण अभियान चलाकर दुकानदारों को दोबारा कब्जा न करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें