सचेंडी में 62 वर्षीय किरण मंडल में टॉफी का लालच देकर इलाके की 14 वर्षीय मानसिक बीमार किशोरी को घर में बुलाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पर परिजनों को आपबीती बताई तब खुलासा हुआ। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। एक गांव निवासी युवक ने बताया कि दो भांजियां बहन, बहनोई की मौत के बाद से उनके पास ही रहती थीं।
बड़ी भांजी की शादी हो चुकी है। छोटी भांजी मानसिक रूप से कमजोर है जो साथ में रहती है। मंगलवार को उसे गुमसुम देखकर पूछा तो उसने रसूलाबाद निवासी किरण मंडल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। किरण इलाके में अपनी बेटी-दामाद के घर पर रहता है। एसीपी पनकी शिखर ने बताया कि पीड़िता के मामा की तहरीर पर बुजुर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।