Kanpur News: बिल्हौर के लक्ष्मीबाई नगर में एक छुट्टा पशु ने राहगीर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए आवारा पशुओं को गौशाला भेजने की मांग की है।
कानपुर के बिल्हौर में छुट्टा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को लक्ष्मीबाई नगर मोहल्ले में एक खूंखार सांड ने राहगीर पर अचानक हमला कर उसे जमीन पर पटक दिया। सांड के हमले से घायल व्यक्ति चीखने-चिल्लाने लगा, जिसे देख आस-पास के लोग दौड़े और बमुश्किल उसकी जान बचाई।
घायल को स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि तहसील मुख्यालय के मुख्य मार्गों और गलियों में दर्जनों छुट्टा पशु डेरा डाले रहते हैं, जिससे आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं। शिकायत के बावजूद प्रशासन इन पशुओं को नहीं पकड़ रहा है।