फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बीएसएनएल का 25वां स्थापना दिवस, कर्मचारियों ने निकाली जागरूकता रैली, 4G नेटवर्क से जोड़े 26700 गांव

Wed, 01 Oct 2025 02:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बीएसएनएल ने बुधवार को 25वां स्थापना दिवस मनाया और आत्मनिर्भर भारत के तहत पूर्ण स्वदेशी 4जी नेटवर्क से 26,700 गांवों को जोड़ने का कीर्तिमान बताया। इस अवसर पर प्रधान महाप्रबंधक प्रभांश यादव ने वृक्षारोपण किया और मॉल रोड से ग्राहक जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
बीएसएनएल के कर्मचारियों ने निकाली जागरूकता रैली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बीएसएनएल के स्थापना की 25वीं वर्षगांठ बड़े हर्षोल्लास के साथ मुख्यालय भवन मॉलरोड कानपुर में मनाई गई। अपनी स्थापना के रजत जयंती वर्ष में बीएसएनएल एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बन चुका है। विभाग द्वारा  प्रधानमंत्री  के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में पूर्ण स्वदेशी 4जी नेटवर्क से दूरदराज, सीमावर्ती एवं उग्रवाद प्रभावित असम्पर्कित क्षेत्रों के लगभग 26700 गांवों को जोड़ा गया है।

विज्ञापन

पूर्ण स्वदेशी 4जी नेटवर्क विकसित करने पर यह कीर्तिमान स्थापित करने वाला भारत विश्व में पांचवां देश बन गया है। इस अवसर पर प्रधान महाप्रबंधक प्रभांश यादव द्वारा वृक्षारोपण किया गया। बीएसएनएल के सभी स्टाफ द्वारा मॉलरोड से परेड चौराहा एवं नवीन मार्केट रूट पर ग्राहक जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। महाप्रबंधक प्रचालन कानपुर अनिल वैश्य, उप महाप्रबंधक सुनील कुमार पाठक, राकेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें