Kanpur News: ग्रीनपार्क में बुधवार को भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच शुरू हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत के सलामी बल्लेबाजों प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन ने छह ओवर में 33 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हो गया। मैच दोपहर डेढ़ बजे प्रारंभ हुआ। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया-ए ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत-ए को बल्लेबाजी का न्यौता दिया।
विज्ञापन
भारत की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन मैदान पर उतरे। प्रियांश आर्या ने पहले ही ओवर में आक्रामक तेवर दिखाए और टॉम स्ट्रैकर की पहली ही गेंद पर चौका मारकर शानदार शुरुआत की। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर शुरुआती छह ओवर में 33 रन बनाकर टीम को एक बेहतरीन शुरुआत दी।