आपत्ति व प्रपत्र आदि दाखिल करने के लिए दिया एक दिन
वह अपना पक्ष रखना चाहते हैं, उन्हें समय दिया जाए। इस पर कोर्ट ने उन्हें एक दिन का समय जमानत अर्जी पर अपनी आपत्ति व प्रपत्र आदि दाखिल करने के लिए दिया है। इसके साथ ही पुलिस की सुरक्षा में घर भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस उन्हें घर तक छोड़ने गई।
आज भी वकील नहीं करेंगे न्यायिक कार्य
पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था के खिलाफ एक सप्ताह से चल रहा वकीलों का आंदोलन फिलहाल जारी रहेगा। शुक्रवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे। जिला जज और पुलिस कमिश्नर से वार्ता हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक हल नहीं निकला है। शुक्रवार को संघर्ष समिति बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगी।