ठगी पर अजीत ने फौरन संगठन के लोगों को जानकारी दी
अजीत मान गए, तो शातिर के साथियों ने ऊपर व नीचे असली नोटों के बीच सादे कागज रखकर बैग कर्मचारी को टिका दिया और जेवरात का बैग ले गए। ठगी पर अजीत ने फौरन अपने संगठन के लोगों को जानकारी दी। कानपुर महानगर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि जब उन्होंने इस घटना के बारे में ग्रुप में डाला, तो एक अन्य ज्वेलर भी संपर्क में आए, जिन्हें ठगने का प्रयास किया गया।
सीमा विवाद में उलझी पुलिस
पंकज अरोड़ा के मुताबिक कलक्टरगंज थाना प्रभारी को जानकारी दी गई, तो उन्होंने घटनास्थल सीसामऊ बता दिया। वहीं सीसामऊ पुलिस मामला कलक्टरगंज का बताने में जुटी रही। कहा कि संगठन के पदाधिकारी शुक्रवार को उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
मामले की कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके बारे में पता किया जा रहा है। जहां का भी घटनास्थल होगा, वहां पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। -आरएस गौतम, डीसीपी सेंट्रल