फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सगे भाइयों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर मृत किसान की बेच दी जमीन

Thu, 18 Sep 2025 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिधनू थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिधनू थानाक्षेत्र के जामू गांव में दो सगे भाइयों पर फर्जी दस्तावेज बनाकर पारिवारिक मृत युवक की जमीन 26 लाख रुपये में सचेंडी निवासी किसान को बेचने का आरोप लगा है। जांच में दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर जमीन की रजिस्ट्री निरस्त हो गई। किसान के रुपये मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने जन शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सचेंडी निवासी किसान मुन्नीलाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 20 अक्तूबर 2022 में उन्होंने जामू गांव की करीब साढ़े तीन बीघा जमीन गांव के सगे भाई अजय कुमार और जय कुमार से 26 लाख में खरीदी थी। 29 सितंबर 2024 को उनकी रजिस्ट्री निरस्त होने पर जानकारी हुई कि फर्जी दस्तावेज की जानकारी हुई। आरोप है कि रजिस्ट्री निरस्त होने पर 26 लाख रुपये वापस मांगने पर दोनों भाई जान से मारने की धमकी देने लगे। बिधनू इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें