फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: झाड़ू कारोबारी से 1.31 करोड़ की ठगी, पिता-पुत्रों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 13 Mar 2025 11:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: झाड़ू कारोबारी से 1.31 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। मामला नौबस्ता थानाक्षेत्र का। पिता-पुत्रों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किदवईनगर वाई ब्लॉक निवासी झाडू कारोबारी सुधीर कुमार कनोडिया से उनके ममेरे भाई और बेटों ने व्यापार में निवेश का झांसा देकर 1.31 करोड़ रुपये ठग लिए। कारोबारी ने आरोपियों के खिलाफ नौबस्ता थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुधीर की सिद्धि विनायक एजेंसीज के नाम से फर्म है। उन्होंने बताया कि किदवईनगर के-ब्लाक निवासी ममेरे भाई अनुज कुमार अग्रवाल और उनके बेटों आकाश और पुलकित ने साथ मिलकर व्यापार करने की इच्छा जाहिर की थी।

विज्ञापन


इस पर उन्होंने मकान पर 1.10 करोड़ का लोन करा कर पैसा दे दिया। इन लोगों ने उनके मकान के पते पर ही उन्हें बिना बताए दो फर्में मेसर्स सांई ट्रेडर्स व अग्रवाल इंडस्ट्रीज का एमएसएमई में पंजीकरण करा लिया। साथ ही उनके ऑफिस व गोदाम को अपना बताकर इंडियन बैंक शाखा एक्सिस यूनिवर्सिटी कैंपस हाथीपुर महाराजपुर से 25 लाख का लोन भी करा लिया। आरोपियों ने अपनी फर्म सांई ट्रेडर्स से उनकी फर्म को एक करोड़ से ज्यादा कीमत की झाड़ू की बिक्री दिखा दी। इसके बाद भुगतान में मिली 1.31 करोड़ धनराशि की उन्हें छह चेक साैंपें, जोकि बैंक से वापस हो गए। आरोप है कि अब जब भी वह अपने रुपये मांगते हैं, तो वह लोग गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देते हैं।

नौबस्ता इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अनुज और उनके बेटे आकाश और पुलकित अग्रवाल, अनुज कुमार अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल करने, रंगदारी, धमकाने, गालीगलौज, षडयंत्र रचने, जालसाजी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें