फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ‘कागजों में लबालब, हकीकत में सूखे तालाब’, बेरौनक हो चुके अमृत सरोवर, बीडीओ बोले- जांच कर होगी कार्रवाई

Sun, 23 Aug 2026 09:17 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शिवराजपुर ब्लॉक क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए अमृत सरोवर देखरेख के अभाव में अपनी बदहाली के आंसू रो रहे हैं। कागजों में पानी से लबालब दिखाए जाने वाले इन सरोवरों की हकीकत इसके उलट है।
विज्ञापन
करोड़ों की लागत से बने अमृत सरोवर बदहाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शिवराजपुर ब्लॉक क्षेत्र के 18 गांवों में करोड़ों की लागत से अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य मिला था। इसमें लगभग 12 अमृत सरोवर तैयार हुए थे। देखरेख के अभाव में इनमें से ज्यादातर का हाल बेहाल है। कागजों में लबालब पानी भरा दिखा दिया गया था। अभी बारिश में जरूर थोड़ा बहुत पानी भर गया हैं।

विज्ञापन

नदिहा खुर्द गांव में तालाब पर विकसित अमृत सरोवर का भी कमोबेश यही हाल है। सरोवर में पानी न होने से झाड़ियां उग आई हैं। बेंचे और पौधों की सुरक्षा ले लिए लगाए गए ट्री गार्ड टूट-फूट चुके हैं। देखरेख के अभाव में यह अमृत सरोवर दुर्दशा का शिकार होकर बे-रौनक हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बने सरोवर के आसपास लगी बेंच आदि टूट गई है।

विज्ञापन

http://



लापरवाही बरतने वाले लोगों पर होगी कार्रवाई

पॉथ-वे पर लगी ईंटे उखड़ने लगी हैं। सुरक्षा के लिए लगाए गए केटीले तारों के टूटने से छुट्टा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में सुबह-शाम लोग यहां आने से कतराने लगे हैं। उधर, बीडीओ यसवीर सिंह का कहना हैँ कि सोमवार को निरिक्षण किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें