फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सरेराह दबंगों की गुंडागर्दी, मामूली बात पर ट्रक ड्राइवर को पीटा, कहासुनी के बाद लात-घूंसों की बरसात

Wed, 08 Jul 2026 01:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के भौती इलाके में कुछ दबंगों द्वारा ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भौती इलाके में दबंगों की दबंगई का एक मामला सामने आया है। मामूली विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक ट्रक ड्राइवर को घेरकर जमकर पीटा। सरेराह हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंग किस कदर कानून को ताक पर रखकर ड्राइवर को पीट रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना भौती क्षेत्र की है। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, किसी मामूली बात पर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। दबंगों ने ड्राइवर पर लात-घूंसों की बरसात कर दी।

विज्ञापन

http://



पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए सचेंडी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है और उसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें