फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगा कटरी में नौटंकी के दौरान बवाल, आरोप- पुलिस ने ग्रामीण का सिर फोड़ा, मल्लाहों ने सिपाहियों को पीटा

Sun, 26 Apr 2026 03:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नवाबगंज के बनियापुरवा में नौटंकी के दौरान पुलिस द्वारा ग्रामीण का सिर फोड़ने पर ग्रामीण भड़क गए। आक्रोशित मल्लाहों ने सिपाहियों को खेतों में दौड़ाकर पीटा, जिसमें एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र के बनियापुरवा इलाके में शनिवार रात आयोजित एक नौटंकी के दौरान पुलिस और लोगों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने ग्रामीण के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया।

विज्ञापन

इसके बाद आक्रोशित गंगा कटरी के मल्लाहों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और सिपाहियों को खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हिंसक झड़प में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, बनियापुरवा में हर साल की तरह इस बार भी नौटंकी का आयोजन हो रहा था।

Trending Videos

एक ग्रामीण के सिर पर डंडे से वार कर दिया
भारी भीड़ के बीच किसी बात को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने एक ग्रामीण के सिर पर डंडे से वार कर दिया। लहूलुहान युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
विज्ञापन

मल्लाहों ने घेरा, खेतों में हुई पिटाई
अपने साथी का सिर फटा देख गंगा कटरी के मल्लाह और ग्रामीण एकजुट हो गए। उन्होंने पुलिस टीम को चारों तरफ से घेर लिया। ग्रामीणों का रौद्र रूप देख पुलिसकर्मी जान बचाकर खेतों की तरफ भागे, लेकिन भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। हमले में दो पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें