फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चेक चोरी मामले में शाखा प्रबंधक ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 06 Jul 2025 10:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चेक चोरी मामले में शाखा प्रबंधक का दावा है कि शातिर ने पहले चेक चुराया फिर वापस रख दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएनबी की हालसी रोड शाखा से चेक चोरी कर जम्मू में भुगतान होने के मामले में रविवार को शाखा प्रबंधक ने अज्ञात के खिलाफ बादशाहीनाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाखा प्रबंधक का दावा है कि शातिर ने पहले चेक चोरी किया, लेकिन कुछ देर बाद उसे वापस रख दिया। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब चेक वापस रख दिया तो फिर उसी चेक से जम्मू में सेंट्रल बैंक से कैसे भुगतान हो गया।
विज्ञापन


चकेरी के गांधीग्राम निवासी पंकज गुप्ता की हटिया लोहा बाजार में शरद आयरन स्टोर नाम से फर्म है। उनका पीएनबी की हालसी रोड शाखा में चालू खाता है। शाखा प्रबंधक फैज अहमद के मुताबिक, चार जुलाई को खाताधारक एक चेक ट्रांसफर के लिए लाए थे। उन्होंने चेक ड्राप बाॅक्स या चेक डिपाॅजिट मशीन में न डालकर खाली पड़े काउंटर पर रख दिया। अज्ञात व्यक्ति ने चेक उठा लिया और कुछ समय बाद वापस उसी जगह रख दिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
पूरा सीन शाखा में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद है। वहीं, खाताधारक के बेटे पारस का दावा है कि उन्होंने चेक इसी काम के लिए रखी गई बैंक की टोकरी में डाला था। बादशाहीनाका थानाध्यक्ष विनय तिवारी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर चेक उठाने वाले युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें