फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जेन-जी से बोले ब्रजेश पाठक, टेंशन लेने का नहीं देने का, छात्रों को ये सलाह भी दी

Thu, 13 Aug 2026 10:05 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

विवि में मोबाइल मेडिकल वैन के लोकार्पण में डिप्टी सीएम ने छात्रों से उन्हीं भाषा में बात की। कहा कि कुछ समझ न आए तो कक्षा में पूछो पर बिना जवाब मिले शांत न हो।
विज्ञापन
मंच से बोलते डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो. पाठक आप बच्चों पर अच्छे अंक लाने का नहीं बल्कि बेहतर ज्ञान अर्जित करने का दबाव बनाएं। पढ़ाई की वजह से छात्र तनाव में आ जाते हैं। बच्चों, एक बात याद रखो, टेंशन लेने का नहीं देने का। टेंशन देनी है मंच पर बैठे प्रोफेसरों को। जो भी कुछ समझ न आए इनसे कक्षा में पूछो। सवाल का जवाब न मिले का तो स्टाफ रूम तक जाकर पूछो पर जवाब मिले बिना शांत न हो। जेन-जी से उन्हीं के अंदाज में ये बातें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने छात्रों से कहा कि पहले 60 फीसदी अंक आने पर गांव भर में ढोलक बजती थी, आज 99 फीसदी अंक पाने पर भी छात्र कमरा बंद करके रोते हैं। यह तनाव है। तनाव है अच्छी नौकरी पाने का लेकिन याद रखें कि अगर आपके पास ज्ञान का अथाह सागर है तो नौकरियां आपके आगे-पीछे रहेंगी। कबीर दास, तुलसीदास के पास कौन सी बड़ी डिग्री थी लेकिन उनका दिया ज्ञान आज भी हम याद करते हैं।
विज्ञापन


छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में मोबाइल मेडिकल वैन के लोकार्पण में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आए मुख्यमंत्री का अंदाज बिल्कुल जुदा रहा। उन्होंने कहा कि छात्र जो पढ़ना चाहें पढ़ें, विषय की बाधा न हो। जब ज्ञान अर्जित होगा तो ही आप पटना वाले सर जो अभी बवाल में फंस गए थे, गोंडा वाले, प्रयागराज वाले सर की तरह बन पाएंगे। कहा कि चुनौतियां स्वीकार करना सीखें। आत्मा की आवाज सुनेंगे तो दुनिया जीत लेंगे। कानपुर के लोगों को बहुत करीब से जानता हूं। यहां के बच्चों में देश-दुनिया जीतने की काबिलियत है। उन्होंने विवि की साफ-सुथरे कैंपस की प्रशंसा की।

ब्रेकअप होने जैसे झंझट में न पड़ें, जोड़ी ऊपर वाला बनाता
उप मुख्यमंत्री बोले, ब्रेकअप होने के कारण रात भर बच्चे सो नहीं रहे। अरे आप इन सब झंझटों में न पड़ो। जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है। आजकल बच्चे रात भर जाग कर रील देख रहे। सुबह क्लास भी है। नींद पूरी नहीं होगी तो पढ़ाया समझ कैसे आएगा। ऊपर से नए जमाने के गुरुजी भी रात भर रील देख रहे हैं। यह स्थिति ठीक नहीं।

 
विज्ञापन

स्वाद के साथ रखा स्वास्थ्य का ध्यान
उप मुख्यमंत्री ने गोल्डी समूह की ओर से दी जाने वाली मेडिकल मोबाइल वैन की सराहना की। उन्होंने कहा कि समूह की ओर से शहर के स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का ध्यान रखा गया है। सुनिश्चित करें कि इसका अधिक से अधिक लाभ लोगों को मिले। इसमें हृदय रोग की भी जांच होती है। फिर मुस्कुराकर बोले, हार्ट ब्रेक का इलाज तो इस वैन में भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें