Kanpur News: अमर उजाला की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने एआई की उपयोगिता और उसकी सीमाओं पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि एआई कितना भी इंटेलिजेंट हो जाए, लेकिन बच्चों को संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्य देना केवल माता-पिता और गुरुजनों के माध्यम से ही संभव है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में अमर उजाला की ओर से विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की उपयोगिता और उसकी सीमाओं पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि एआई कितना भी इंटेलिजेंट क्यों न हो जाए, लेकिन अभी वह इतना सक्षम नहीं है कि बच्चों को संस्कार दे सके।
बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण केवल माता-पिता और गुरुजनों के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि तकनीक ज्ञान और सूचनाएं तो दे सकती है। लेकिन जीवन के नैतिक मूल्य, अनुशासन और संस्कार शिक्षक और परिवार ही सिखा सकते हैं। इसलिए समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका हमेशा सर्वोपरि रहेगी।