फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गैस सिलिंडर के लिए 20 हजार उपभोक्ताओं की बुकिंग रद्द, ये है वजह

Wed, 30 Sep 2026 10:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

1.88 लाख उपभोक्ताओं ने 30 सितंबर की तय समय सीमा में ईकेवाईसी अपडेट नहीं कराई। इसके बिना बुकिंग नहीं होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जिले के 1.88 लाख गैस उपभोक्ताओं ने 30 सितंबर की तय समय सीमा में ई-केवाईसी अपडेट नहीं कराई है। इनमें करीब 20 हजार उपभोक्ताओं की बुधवार देर शाम बुकिंग भी निरस्त कर दी गई है। अब सिलिंडर के लिए पहले ईकेवाईसी अपडेट करानी होगी। जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के करीब 11.55 लाख एलपीजी कनेक्शन हैं। इनमें 11,774 कनेक्शन व्यावसायिक हैं। करीब 9.56 लाख उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी करा ली है। करीब 1.88 लाख उपभोक्ता अब भी ई-केवाईसी से बाहर हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए 30 सितंबर आखिरी मौका तय किया गया था। इसके बाद भी उपभोक्ताओं ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


मार्च में अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान एलपीजी आपूर्ति को लेकर संकट की आशंका के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर कई सख्त कदम उठाए थे। इसके बाद एलपीजी कनेक्शनों की जांच और ई-केवाईसी को लेकर भी सख्ती बढ़ाई गई। फर्जी, निष्क्रिय या एक से अधिक कनेक्शन की पहचान के साथ वास्तविक उपभोक्ता का सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए ई-केवाईसी पर जोर दिया गया था।

शासन ने 30 सितंबर तक ईकेवाईसी अपडेट कराने का अंतिम मौका दिया था। अब बिना ईकेवाईसी अपडेट वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिलेगा। पहले ईकेवाईसी करानी होगी। - अंजनि सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन


जिन लोगों ने बिना ईकेवाईसी के सिलिंडर बुक करा रखा था उनकी बुकिंग निरस्त कर दी गई है। अब ईकेवाईसी अपडेट के बाद ही सिलिंडर बुक हो सकेगा। - भारतीष मिश्रा, एलपीजी गैस वितरण संघ अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें