फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: हदबंदी के नाम पर किसान से वसूली करना पड़ा भारी, डीएम ने घूसखोर कानूनगो को किया निलंबित

Sun, 21 Dec 2025 11:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: चित्रकूट में किसान से हदबंदी के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर डीएम ने राजापुर तहसील के कानूनगो राजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में हदबंदी के नाम पर किसान से घूस लेने वाले कानूनगो को डीएम ने निलंबित कर दिया है। रुपये लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसको संज्ञान में लेकर कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि राजापुर तहसील क्षेत्र के छीबो गांव निवासी गेंदेलाल से हदबंदी की फील्ड बुक के नाम पर एक हजार व लेखपाल के नाम पर पांच सौ या एक हजार रुपये की घूस लेने का सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जांच तहसीलदार से कराई गई। जांच में मामला सही मिला, तो दोषी मानते हुए कानूनगो राजेंद्र सिंह पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें