फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बेटे के जन्मदिन पर दोस्तों संग शराब पीने निकले युवक का मिला शव, मचा कोहराम

Mon, 01 Dec 2025 08:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामला जाजमऊ थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाजमऊ थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर बेटे के जन्मदिन पर घर से दोस्तों संग शराब पीने निकले पिता का घर के पास शव पड़ा मिला। सोमवार को परिजन उन्हें खोजते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जहां उनकी पहचान चकेरी के घाऊखेड़ा निवासी बृजेश गुप्ता उर्फ सोनू (40) के रूप में की। परिजनों ने दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


बृजेश गुप्ता जाजमऊ टेनरी में काम करते थे। परिवार में पत्नी पूजा, तीन बेटे कृष्णा, कान्हा और सनी हैं। पूजा ने बताया कि रविवार को छोटे बेटे सनी का जन्मदिन था। दोपहर करीब 3:30 बजे पति साइकिल से घर से निकले। रास्ते में उन्होंने दोस्त के घर साइकिल खड़ी की। फिर दोनों ने शराब पी। इसके बाद एक और दोस्त मिला तो उसके साथ भी शराब पी। इसी दौरान हुए किसी विवाद में दोनों पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे एक दोस्त ने पुलिस को बताया कि बृजेश को रात करीब आठ बजे जेके फर्स्ट के पास छोड़ दिया था। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार परिजन जो आरोप लगा रहे हैं उनकी जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें