फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खाली प्लॉट में मिला अज्ञात का शव, चार-पांच दिन पुराना हो रहा प्रतीत, शिनाख्त के प्रयास तेज, जांच शुरू

Fri, 24 Jul 2026 11:50 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवशील धाम के पास एक खाली प्लॉट में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। 
विज्ञापन
झाड़ियों में पड़ा शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित नवशील धाम के पास एक खाली प्लॉट में शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बदबू फैलने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य और नमूने संकलित किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया शव लगभग चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन

http://



शिनाख्त के प्रयास तेज

इससे उसकी स्थिति काफी हद तक खराब हो चुकी है। एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों और फोटो के माध्यम से शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें