फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नीट की तैयारी कर रहे छात्र का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच शुरू

Tue, 05 May 2026 01:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी थाना क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रहे बनारस के छात्र का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के विद्यार्थी नगर में नीट की तैयारी कर रहे छात्र का फंदे पर शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। गांव से घर पहुंचे बड़े भाई अपने छोटे भाई का शव फंदे पर लटका देखा, तो चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की।

विज्ञापन

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मूलरूप से बनारस के थाना मिर्जा मुराद के गणेशपुर बेनीपुर निवासी अमित कुमार पटेल (22) बीते दो साल से पनकी के विद्यार्थी नगर स्थित किराए पर कमरा लेकर नीट की तैयारी कर रहा था। उसके साथ बड़ा भाई अजीत पीएसआईटी से फाइनल ईयर बीटेक कर रहा था।

Trending Videos

रूम पर अकेले रह रहा था अमित
अमित के बड़े भाई अरविंद ने बताया कि अजीत दो महीने पहले गांव वापस आ गया था। वहीं, अमित रूम पर अकेले रह रहा था। उन्होंने बताया कि सोमवार को अजीत पनकी जाने के लिए निकला था। वह अमित को कई कॉल कर रहा था, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई
सोमवार शाम पहुंचने पर घर के दरवाजे खुले हुए थे और उसका शव कुर्सी के सहारे फंदे से टिका था। यह दृश्य देख वहां चीखपुकार मच गई। अन्य परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें