Kanpur News: कल्याणपुर के बारसिरोही में एक विवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला था। मामले में परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया है।
कानपुर में कल्याणपुर के बारसिरोही में झंडावाले बाबा पार्क के पास रहने वाले हिमांशु तिवारी की पत्नी दिशा उर्फ पूजा (20) का शव शुक्रवार को कमरे में रस्सी से लटकता मिला था। शनिवार को मृतका के परिजनों ने शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। साथ ही, पति और ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतका का विवाह करीब दो साल पहले हुआ था और उसका सात माह का बेटा भी है। उसके पिता राम प्रसाद होमगार्ड पद पर तैनात है, उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। आराेप है कि शादी के बाद से ही दामाद और उसके परिवार वाले दहेज में प्लाट और बाइक के लिए प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने पूजा की सास को हिरासत में लिया है, जबकि पति हिमांशु, ससुर और अन्य परिजन घर से गायब हैं।