फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भदई अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, स्नान-दान कर कमाया पुण्य

Sat, 23 Aug 2025 11:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भदई अमावस्या के अवसर पर नजफगढ़, ड्योढ़ी और डोमनपुर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भदई अमावस्या के पावन पर्व पर सरसौल ब्लॉक के नजफगढ़, ड्योढ़ी घाट और डोमनपुर गंगा घाटों पर शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर प्राचीन शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर घाटों पर भारी भीड़ देखने को मिली।

विज्ञापन

ड्योढ़ी घाट पर लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की और पारंपरिक स्वाद का आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। नजफगढ़ के रामशंकर ने बताया कि भदई अमावस्या पर स्नान, दान और पितरों का तर्पण करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति और बच्चों की सुख-शांति के लिए व्रत भी रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें