फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नग्न अवस्था में सड़क पर मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 09 Jun 2025 02:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जाजमऊ थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाजमऊ में सड़क पर नग्न अवस्था में युवक का शव पड़ा मिला। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि देर रात में युवक के साथ कुछ लोग कहासुनी कर रहे थे। मामला थाना जाजमऊ के गज्जूपुरवा का है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। घटना स्थल पर पुलिस बल मौजूद है। स्थानीय नागरिकों से की गई पूछताछ के अनुसार मृतक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता है। जो क्षेत्र में इधर-उधर भटकते हुए भीख मांगकर जीवन यापन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक कुमार पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला
मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें