फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एनडीए छात्र का हॉस्टल में मिला शव, कमरे में पंखे से लटकी थी बॉडी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 18 Oct 2026 10:21 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: काकादेव थाना क्षेत्र स्थित पांडुनगर की ग्लोबल करियर एकेडमी के हॉस्टल में एनडीए की तैयारी कर रहे छात्र का शव रविवार देर रात पंखे से फंदे पर लटका मिला। मृतक छात्र फतेहपुर जिले के बिंदकी का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र के पांडुनगर स्थित ग्लोबल करियर एकेडमी के हॉस्टल में रविवार देर रात एनडीए की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय छात्र विपिन पाल का शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। छात्र की मौत की जानकारी मिलते ही हॉस्टल में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। वहीं, छात्र के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पुलिस परिजनों के आरोपों और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फतेहपुर जिले के बिंदकी निवासी विपिन पाल, जगराम पाल का बेटा था। वह पांडुनगर स्थित ग्लोबल करियर एकेडमी में रहकर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में प्रवेश की तैयारी कर रहा था। रविवार रात करीब 10:30 बजे हॉस्टल के कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
काकादेव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने छात्र के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। छात्र की मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाए हैं। ऐसे में पुलिस मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें