फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: मानसिक बीमार ने चादर से फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने दिखाया इलाज का पर्चा, पोस्टमार्टम से इन्कार

Sun, 18 Oct 2026 10:13 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में मानसिक बीमार व्यक्ति ने घर के अंदर सफेद चादर से पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उनका बेटा और बेटी नौकरी के सिलसिले में नोएडा में थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
मृतक सुरेशचंद्र सोनी की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरेया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के नवीन नगर में मानसिक रूप से बीमार 55 वर्षीय व्यक्ति ने घर के अंदर पंखे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन

कस्बे के नवीन नगर निवासी सुरेश चंद्र सोनी (55) पुत्र रमेश चंद्र काफी समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात वह अपनी पत्नी गीता सोनी के साथ जगे रहे और आपस में बातचीत करते रहे। रविवार सुबह करीब पांच बजे उन्होंने पत्नी से अंदर कमरे में सोने जाने की बात कही और अंदर चले गए। इसके बाद उन्होंने सफेद चादर से पंखे के सहारे फंदा लगा लिया।

Trending Videos
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया
घटना के वक्त उनके बेटे शिवम और बेटी अंशिका नौकरी के सिलसिले में नोएडा में थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि परिजनों ने मानसिक बीमारी से जुड़े इलाज के कागजात दिखाए हैं। परिजनों के इनकार करने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। मृतक के भाई अशोक कुमार ने इस संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें