फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मुड़ेरी क्रॉसिंग के पास पड़ा मिला बुजुर्ग का शव, फोटो वायरल होने से हुई शिनाख्त…हत्या की आशंका

Wed, 23 Jul 2025 10:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शिवराजपुर में मुडेरी क्रॉसिंग के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद परिजनों ने उनकी शिनाख्त की और हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शिवराजपुर थाना क्षेत्र के मुड़ेरी क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान थाना ठठिया, कन्नौज निवासी रामशंकर (70) पुत्र मुंशी लाल के रूप में हुई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की, जिसके बाद मृतक की शिनाख्त हो सकी।

विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने रामशंकर की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह पूरा मामला शिवराजपुर के मुडेरी क्रॉसिंग के पास का है और पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि रामशंकर की मौत कैसे हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें