फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ऋषि आश्रम में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 22 Oct 2025 02:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज के ऋषि आश्रम में बुधवार सुबह युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसके बाद परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट के पश्चिमी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ऋषि आश्रम प्रांगण में बुधवार सुबह एक नीम के पेड़ के नीचे युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना गंगा घाट पुलिस को दी गई। वहीं, मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

मोहल्ला ऋषि नगर निवासी सत्यवीर सिंह (35) का शव बुधवार सुबह ऋषि आश्रम परिसर में स्थित एक नीम के पेड़ के पास पड़ा हुआ लोगों ने देखा।  इकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर कोतवाली गंगा घाट प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। बताया कि मृतक नशे का आदी था, जिसका लीवर का इलाज एक अस्पताल में चल रहा था।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, मृतक के भाई सुनील सिंह व उनकी मां का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर शव को फेंका गया है।  मृतक उन्नाव के गहरा स्थित एक कारखाने में प्राइवेट नौकरी करता था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी। अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें