फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Road Accident: बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरा युवक, डबल डेकर बस ने रौंदा…मौत, चालक की तलाश

Wed, 22 Oct 2025 12:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पाली-शाहाबाद मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे युवक को डबल डेकर बस ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बस चालक फरार है और पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
hardoi road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के शाहाबाद मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में सड़क पर गिरे युवक को पीछे से आई डबल डेकर बस ने रौंद दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। थाना क्षेत्र के परेली गांव निवासी सुखदेव (19) खेती में परिजनों का सहयोग करता था।

विज्ञापन

पिता कल्लू के मुताबिक, मंगलवार की शाम छह बजे सुखदेव अपनी बुआ उमा को बाइक से पाली छोड़ने गया था। वहां से बाइक से वापस परेली आ रहा था। इसी दौरान कछेलिया निवासी निकेश, हिमांशू (20) व सनी बाइक से आ रहे थे। पाली-शाहाबाद मार्ग पर दरियापुर मोड़ के पास सुखदेव और निकेश की बाइक आपस में टकरा गई।

चालक की तलाश में जुटी पुलिस
इसके कारण सुखदेव सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से आई डबल डेकर बस ने सुखदेव को कुचल दिया। मौके पर ही सुखदेव की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार हिमांशू को भी मामूली चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि बस पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

बेटे का शव देख बदहवास हो गया कल्लू
सुखदेव की मां की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी है। सुखदेव अपने पिता कल्लू का इकलौता पुत्र था। मंगलवार रात कल्लू को घटना का पता चला, तो वह भागा-भागा मौके पर पहुंचा। बेटे का शव देख वह बदहवास हो गया। आसपास के लोग बमुश्किल उसे संभाल पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें