फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ, DM बोले- मानव सेवा में योगदान करें

Sat, 19 Jul 2025 11:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने थैलीसीमिया से पीड़ित 225 बच्चों के लिए आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इसमें उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से नियमित रक्तदान कर जीवन बचाने की अपील की।
विज्ञापन
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नवाबगंज स्थित विजय स्मृति गेस्ट हाउस में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस शिविर का आयोजन थैलीसीमिया से पीड़ित 225 बच्चों के लिए किया गया था, जिन्हें नियमित रक्त की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ - फोटो : amar ujala
जिलाधिकारी ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि थैलीसीमिया एक आनुवंशिक बीमारी है, जिसमें मरीजों को जीवन भर बार-बार रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है। एक यूनिट रक्त तीन जिंदगियों को बचा सकता है। मैं सभी स्वस्थ लोगों से अपील करता हूं कि वे नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें