फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथावाचक कांड: मुकट सिंह और संत सिंह के खिलाफ वारंट जारी, पुलिस का दावा- जल्द से जल्द होगी गिरफ्तारी

Sat, 19 Jul 2025 11:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: जाति छिपाकर कथावाचन के आरोपी कथावाचक मुकट सिंह यादव और संत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। पुलिस अब दोनों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
कथावाचक मुकट सिंह यादव और संत सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में जाति छिपाकर कथा वाचने के आरोपी कथावाचक मुकट सिंह यादव और संत सिंह की अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद अब विवेचक की ओर से दोनों कथावाचकों के खिलाफ वारंट जारी कराया गया है। पुलिस जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। दांदरपुर गांव में 21 जून को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन

इसमें मुकट मणी और संत सिंह कथावाचक के रूप में आए थे। रात में दोनों पर जाति छिपाने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में पुलिस ने यजमान की तहरीर पर बकेवर में रिपोर्ट दर्ज की थी। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के आग्रह पर इस मामले की विवेचना झांसी स्थानांतरित कर दी गई थी। झांसी एसएसपी ने विवेचना पूंछ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जेपी पाल को सौंपी है।

विज्ञापन

कथावाचकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
कथावाचकों के अधिवक्ताओं ने 16 जुलाई को सुनवाई के बाद एडीजे सात राखी चौहान ने मुकुट सिंह को गिरफ्तारी से पहले जमानत देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी थी। विवेचक जेपी पाल ने एडीजे चार के न्यायालय से कथावाचाक मुकट सिंह यादव व उनके सहयोगी संत सिंह यादव के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट देने की मांग की थी। शुक्रवार को न्यायालय ने दोनों कथावाचकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें