फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चार फीट गहरे सीवर टैंक में गिरकर नेत्रहीन मासूम की माैत, खेलते समय हुई घटना

Sun, 06 Jul 2025 05:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सचेंडी थानाक्षेत्र के दिलीपपुर गांव में खेलते समय गहरे सीवर टैंक में गिरने से नेत्रहीन मासूम की जान चली गई।
विज्ञापन
जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलीपपुर गांव निवासी लोकनाथ ने बताया कि परिवार में पत्नी सुशीला, बेटियां रागिनी, परी के साथ बेटा आशीष (8) था। आशीष जन्म से ही नेत्रहीन है। जल निकासी के लिए नाली न बनी होने के कारण उसने घर में ही तीन फीट चौड़ा और चार फीट गहरा सीवरटैंक बना रखा है। शुक्रवार देर शाम पत्नी सुशीला टैंक का ढक्कन खोल पानी निकाल रही थी। वह बाजार सब्जी लेने चला गया।

विज्ञापन


पानी निकालने के बाद सुशीला पड़ोस की दुकान में सामान लेने चली गई। घर में दोनों बेटियां और बेटा आशीष था। सामान लेकर घर लाैटे दपंती को बेटी रागिनी ने आशीष के सीवरटैंक में खेलते-खेलते गिरने की बात कही। सीवरटैंक में उतरकर नेत्रहीन बेटे को निकाला और सीएचसी ले गए। वहां हालत गंभीर देखकर हैलट रेफर कर दिया गया। शनिवार देर रात हैलट में उसकी माैत हो गई। सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि मासूम का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें