फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप : श्रेष्ठ शुक्ला और वंश ने सबसे अधिक अंतर से जीते मैच

विज्ञापन
लखनपुर ​स्थित रागेंद्र स्वरूप स्पोर्टस अकादमी में बैडमिंटन खेलतीं खिलाड़ी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। द्वितीय कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप शनिवार को कल्याणपुर स्थित रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में शुरू हुई। कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 बालक व बालिका एकल वर्ग के मुकाबले खेले गए। इसमें श्रेष्ठ शुक्ला और वंश ने सबसे अधिक अंतर से मैच जीते।
विज्ञापन


चैंपियनशिप के अंडर-17 बालक वर्ग में मोहम्मद आरिफ ने अर्जित सिंह को 30-11 से, सक्षम ने अभय को 30-25 से, रामजी ने कार्तिक को 30-07 से, श्रेष्ठ शुक्ला ने कृतज्ञ को 30-03 से, कार्तिक ने ओम सत्यार्थी को 30-15 से, देवांश ने यश को 30-24 से, सुभान ने आर्य सचान को 30-26 से, दिव्यांश ने ध्रुव को 30 -20 से, सौरभ ने अथर्व को 30-18 से हराया।

श्रीयांशु ने आरव को 30-19 से, अभिनव ने रुद्रांग को 30 -17 से, अथर्व ने प्रखर को 30-06 से, अमन ने अग्रिम को 30-24 से, हर्ष ने अरहंत को 30-10 से, आरव ने मोहम्मद आरिज को 30-22 से, सक्षम ने आरव को 30-27 से, रामजी ने दुबे वंश यादव को 30-28 से, श्रेष्ठ ने शान को 30-17 से, अयान ने कार्तिक को 30-15 से, जहान उप्पल ने अंशदीप को 30-06 से, ऋषिराज ने कौतिक सिंह को 30-7 से हराया।
विज्ञापन


देवांश ने कृशव को 30-26 से, दिव्यांश ने सुभान को 30-17 से, सौरभ ने पार्थ को 30-10 से, श्रीयांशु ने दिव्यांशु को 30-26 से, शौर्य ने अभिनव को 30-27 से, अथर्व ने आयुष को 30-11 से, अमन ने हर्ष को 30-24 से, हर्ष ने शिवम को 30-08 से, आरव ने सक्षम को 30-5 से, रामजी ने सुरेश को 30-24 से, अयान ने जहान उप्पल को 30-12 से, ऋषि राज ने देवांश को 30-18 से, दिव्यांश ने यश तिवारी को 30-22 से हराया।

श्रेयांशु रंजन ने सौरभ को 30-28 से, अथर्व ने शौर्य वर्मा को 30-9 से, हर्ष ने अमन को 30-13 से, वंश ने तेजस को 30-3 से, अभिनव ने ओम को 30-28 से, ऋषिराज ने समीर को 30-10 से, हर्ष ने रुद्रांग को 30-11 से हराया। अंडर 17 बालिका वर्ग में नीतिका ने चाहत को 30-7 से, सिद्धि झा ने इशिका सिंह को 30-08 से, नीतिका ने आदित्री को 30-24 से, सिद्धि ने अवनी को 30-12 से, एस संयुक्ता रेड्डी ने श्रेयांशी को 30-26 से, आराध्या ने अदिति को 30-22 से हराया।

इससे पहले चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि शुभ आनंदम ग्रुप के निदेशक आशीष श्रीवास्तव, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहायक सचिव एमके सिंह, डॉ. मनोज सोनकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डीपी सिंह, महीप सक्सेना, हेमंत तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, आशुतोष सत्यम झा, केशव द्विवेदी, कमलेश यादव, गगन वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें