फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसातखाना धमाका: ACP ने 300 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले, कई दुकानों में कैमरे बंद मिलने पर लगाई फटकार

Fri, 10 Oct 2025 12:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिसातखाना धमाके के बाद एसीपी कलक्टरगंज ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और खराब कैमरे पाए जाने पर दुकानदारों को फटकार लगाई। दूसरी ओर, तहसील की लेखपाल टीम ने घायलों को राहत पहुँचाने के लिए उनकी आर्थिक स्थिति और आधार कार्ड की रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
1 of 5
kanpur blast - फोटो : amar ujala
कानपुर में बिसातखाना में धमाके के बाद गुरुवार सुबह से पुलिस अलर्ट रही। एसीपी कलक्टरगंज आशुतोष सिंह ने क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल के आसपास के पूरे क्षेत्र के साथ मेस्टन रोड बीच वाला मंदिर से लेकर मूलगंज थाने तक लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
इनमें से टीम को कई खराब और बंद मिले जिस पर दुकानदारों को फटकार लगाई गई। इस दाैरान करीब 300 से ज्यादा कैमरों को खंगाला गया। पुलिस का मानना है कि क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल किसी प्रकार का कुछ संदेहास्पद नहीं मिला है।
विज्ञापन

2 of 5
kanpur blast - फोटो : amar ujala
तहसील की टीम ने घटनास्थल पर घायलों की तैयार की रिपोर्ट
जिला प्रशासन के निर्देेश पर तहसील से लेखपालों की टीम गुरुवार शाम 4:30 बजे बिसातखाना घटनास्थल पहुंची। टीम ने क्षेत्रीय लोगों से घायलों का नाम, पता, उसका व्यवसाय और आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई। लेखपाल की टीम ने एसडीएम सदर को व्हाटएसप पर रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

3 of 5
kanpur blast - फोटो : amar ujala
लेखपाल का कहना था कि घायलों का आधार कार्ड चाहिए
यह रिपोर्ट जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को भेजी जाएगी। लेखपाल का कहना था कि घायलों का आधार कार्ड चाहिए। इस पर लोगों ने बताया कि उर्सला में भर्ती घायलों के तीमारदारों से संपर्क कर लें। इसके बाद टीम वहां से टीम उर्सला के लिए रवाना हो गई।

4 of 5
kanpur blast - फोटो : amar ujala
बाहरी व्यापारी आए और शटर पर ताला लटका देख लौट गए
मूलगंज के बिसातखाना मिश्री बाजार में तकरीबन 70-80 दुकानें कॉस्मेटिक, प्लास्टिक के फूल, खिलौना, होजरी, पटाखे, सजावट का सामान की है। तंग गलियों में करोड़ों का कारोबार होता है। दीपावाली की खरीदारी के लिए भीषण धमाके के बाद गुरुवार को कई जिलों के व्यापारी बिसातखाना पहुंचे। वहां चारों ओर अधिकारी, पुलिस और मीडिया का जमघट देख भौंचक्का रह गए। दुकानों के शटरों पर लटकते ताले देख व्यापारी दूसरे बाजार चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur blast - फोटो : amar ujala
कोतवाली और मूलगंज में लगा रहा जमावड़ा
पुलिस ने करीब 12 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। इसमें कुछ लोगों को मूलगंज तो कुछ लोगों को कोतवाली ले जाया गया। कुछ तमाशबीन भी इसी चक्कर में फंस गए। उनके पकड़े जाने पर बुधवार देर रात से गुरुवार रात तक थानों में परिजनों, रिश्तेदारों व दोस्तों का जमावड़ा देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें