फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meston Road Blast: एजेंसियों ने पटाखा या बारूद से धमाका बताया, एजेंसियों ने की जांच…साक्ष्य लैब भेजे

Fri, 10 Oct 2025 10:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिसातखाना धमाके की जांच का जिम्मा अब एनआईए, एटीएस और मिलिट्री इंटेलीजेंस जैसी केंद्रीय एजेंसियों ने संभाल लिया है। टीमों ने घटनास्थल से विस्फोटक साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे हैं, जबकि प्रारंभिक जांच में विस्फोट का कारण पटाखे या बारूद बताया गया है।
विज्ञापन
1 of 8
kanpur blast - फोटो : amar ujala

कानपुर के बिसातखाना में धमाके के बाद बुधवार और गुरुवार को एनआईए, एटीएस, लोकल मिलिट्री इंटेलीजेंस ने घटनास्थल और संवेदनशील क्षेत्र की जांच की। उन्होंने साक्ष्य लेकर जांच के लिए लैब भेजे। विस्फोट के दौरान दीवारों पर बने निशानों और धुएं के धब्बों की वीडियो व फोटो लिए।

विज्ञापन

2 of 8
kanpur blast - फोटो : amar ujala

टीम ने कुछ दुकानदारों और क्षेत्र के लोगों से बातचीत भी की। प्रारंभिक जांच में एजेंसियों ने पटाखे या बारूद की वजह से विस्फोट होना बताया है। मूलगंज का मिश्री बाजार मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। इसके लिए बिसातखाना की ओर से रास्ता गया है। दुकानों के अलावा लोग घरों में रहते भी हैं।

विज्ञापन

3 of 8
kanpur blast - फोटो : amar ujala
एटीएस की टीम सुबह तक करती रही पड़ताल
बुधवार की शाम धमाके के बाद पुलिस, एलआईयू, खुफिया ने जांच की। कुछ देर बाद एटीएस की लोकल यूनिट भी आ गई। देर रात लखनऊ से एटीएस की टीम आई और सुबह तक पड़ताल करती रही। गुरुवार को मिलिट्री इंटेलीजेंस और एनआईए की टीम ने भी जायजा लिया।

4 of 8
kanpur blast - फोटो : amar ujala
अधिकारियों ने विस्फोट को लेकर चर्चा की थी
कई स्थानों से साक्ष्य लिए। पुलिस और क्षेत्रवासियों से पूछताछ की। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एटीएस, एनआईए और अन्य जांच एजेंसियां आई थीं। उन्होंने नमूने लिए और जांच की। एनआईए के अधिकारियों ने विस्फोट को लेकर चर्चा की थी।
विज्ञापन

5 of 8
kanpur blast - फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला
मूलगंज थाना क्षेत्र के बिसातखाना बाजार में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दुकानों के बाहर खड़ी स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि डेढ़ किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। आसपास की कई दुकानों में दरारें आ गईं। अचानक हुए विस्फोट से बाजार में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ पड़े। धमाके में आठ लोग घायल हुए।
विज्ञापन

6 of 8
kanpur blast - फोटो : amar ujala
दुकान संचालक व अन्य समेत 12 लोग गिरफ्तार
चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें केजीएमयू (किंग जाॅर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और छानबीन की। घटना की जांच के लिए लखनऊ से एटीएस को बुलाया गया है। टीमें तोड़फोड़ की साजिश समेत अन्य बिंदुओं पर धमाके का कारण जानने में जुटी हैं। देर रात पुलिस ने छापे मारकर दुकान संचालक व अन्य समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

7 of 8
kanpur blast - फोटो : amar ujala
चोरी हो चुकी स्कूटी में हुआ धमाका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमाके में क्षतिग्रस्त हुई एक स्कूटी धमाके में घायल अश्वनी की है। अश्वनी की डिप्टी पड़ाव में होजरी की दुकान है, वह वहां सामान लेने आए थे। जबकि दूसरी स्कूटी गोविंदनगर 11 ब्लॉक निवासी बृजेंद्र रस्तोगी के नाम पर है। यह स्कूटी 31 मार्च 2023 को चोरी हो गई थी। पुलिस बृजेंद्र के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

8 of 8
kanpur blast - फोटो : amar ujala
विस्फोटक की बजाय पटाखे से धमाका होने का अंदेशा
बम धमाके की सूचना पर महापौर प्रमिला पांडेय, पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल, जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर आशुतोष कुमार, डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना की फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता जांच कर रहा है, हालांकि शुरुआती जांच में विस्फोटक की बजाय पटाखे से धमाका होने का अंदेशा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा,कि धमाका कैसे हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें