करन महाना बोले- महाराजपुर में कार्यकर्ताओं का बड़ा परिवार है
उन्होंने कहा कि विधानसभा में हुए विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार करना पार्षदों की जिम्मेदारी है। करन महाना ने कहा कि महाराजपुर में कार्यकर्ताओं का बड़ा परिवार है। यहां सभी परिवार की तरह मिलकर काम करते हैं। इस दौरान महाराजपुर विधानसभा की टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन भी किया गया। मौके पर राकेश तिवारी, वीडी राय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।