फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आज से भाजपा का विशेष मतदाता जोड़ो अभियान, हर बूथ पर नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य, ये हैं निर्देश

Tue, 17 Nov 2026 01:44 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भाजपा ग्रामीण द्वारा 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक एक महीने का विशेष मतदाता जोड़ो अभियान चलाया जाएगा, जो आज से शुरू हो गया है। जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर नए युवाओं, नवविवाहित महिलाओं और वंचित पात्र नागरिकों के फॉर्म-छह भरवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मतदाता जोड़ो अभियान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ग्रामीण जिले में 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक विशेष मतदाता जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को नौबस्ता स्थित जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के महामंत्री एवं जिला प्रभारी आनंद सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, नवविवाहित महिलाओं और किसी कारणवश मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए पात्र नागरिकों के आवेदन भरवाएं। बिल्हौर और बिठूर विधानसभा क्षेत्र की अभियान संबंधी बैठक 20 नवंबर को और घाटमपुर विधानसभा की बैठक 21 नवंबर को होगी।

विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने कहा कि अभियान को सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथों में चलाया जाएगा। 17 नवंबर को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची का पंचायत सूची से मिलान किया जाएगा। इसके बाद छूटे हुए पात्र मतदाताओं को चिह्नित कर उनके फॉर्म-6 भरवाए जाएंगे। कार्यशाला में जिला महामंत्री समरजीत सिंह, जेपी कटियार, संदीपन अवस्थी, संदीप बाजपेई, अनिरुद्ध शुक्ला, अनुराग शुक्ला, आकाश वर्मा, श्वेता सिंह, मयंक अवस्थी, गोपाल दीक्षित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें