फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन संगठन: भाजपा का जिला प्रशिक्षण अभियान आठ मई से, 17 जिलों में होंगी कार्यशालाएं, ये है तैयारी

Fri, 01 May 2026 08:48 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 254 मंडलों में प्रशिक्षण का कार्य संपन्न हो गया है। अगले चरण में आठ से 31 मई तक सभी जिलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले एक से पांच मई तक 17 जिलों में विशेष कार्यशालाओं के जरिए रूपरेखा तैयार होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती के लिए बुधवार को बैठक में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्गों की रूपरेखा तय की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि सभी 254 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग पूरे हो चुके हैं। अब अगला चरण जिला स्तर पर होगा। प्रशिक्षण से पहले एक से पांच मई के बीच 17 जिलों में कार्यशालाएं होंगी।

विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण वर्ग आठ से 31 मई तक चलेंगे। हर वर्ग दो दिन का होगा। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने कहा कि यह अभियान संगठन को सशक्त बनाएगा। बैठक में अनीता गुप्ता, पवन प्रताप सिंह, सुनील तिवारी, मोहित सोनकर, हर्ष द्विवेदी, पवन पांडे, आलोक शुक्ला, ऋषभ शुक्ला, लज्जाराम यादव, सुनील शुक्ला, दिनेश मौर्या आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें