फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: धूप निकली पांच डिग्री पारा चढ़ा, तीन दिन बाद फिर बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कानपुर। बुधवार को तेज हवाओं और बारिश ने लू के थपेड़ों से राहत दिला दी। लेकिन शुक्रवार को धूप निकलने से अधिकतम तापमान पांच डिग्री ऊपर चढ़कर 35.6 डिग्री पर पहुंच गया। लेकिन शहरियों को तपिश से राहत रही। नमी बढ़ने से उमस में इजाफा हो गया। मौसम विभाग ने चार मई से फिर मौसम बदलने और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
सीएसए के मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान में शुक्रवार को पांच डिग्री का इजाफा हुआ लेकिन यह एक मई के सामान्य औसत से 4.2 डिग्री कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 1.8 डिग्री कम है। गुरुवार को मौसम में बदलाव से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य औसत से कम है हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 24 घंटे में माहौल में नमी का प्रतिशत बढ़ा है। सुबह की नमी 18 प्रतिशत बढ़ कर 85 प्रतिशत हो गई। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल और तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया तीन-चार मई से मौसम फिर बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ आएगा । इसके साथ हवाओं के चक्रवाती घेरे बने हुए हैं। इससे तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें