फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव, सात प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिह्न, अनार से लेकर ये हैं शामिल

Wed, 30 Sep 2026 12:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सात प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। मैदान में उतरीं दो महिला और पांच पुरुष उम्मीदवारों में प्रमुख दलों के प्रत्याशी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बिठूर नगर पंचायत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सात प्रत्याशियों को मंगलवार को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। इनमें दो महिलाएं और पांच पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। भाजपा ने राना समरेंद्र सिंह को कमल और कांग्रेस ने प्रदीप द्विवेदी को हाथ का पंजा चुनाव चिह्न दिया है।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने किसी प्रत्याशी को अपना चुनाव चिह्न नहीं दिया। इसके बाद सपा कार्यकर्ता आदर्श द्विवेदी उर्फ विभु को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गदा चुनाव चिह्न आवंटित हुआ। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सरोज देवी को अनार, प्रदीप कुमार दिवाकर को तलवार, सीमा को छत का पंखा और हर्ष कुमार द्विवेदी को शंख चुनाव चिह्न मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें