फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: संदिग्ध हालात में बिगड़ी दीवान की हालत, कमरे में बेहोशी की हालत में मिले, लोहिया अस्पताल में भर्ती

Wed, 30 Sep 2026 11:48 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: पल्ला चौकी में तैनात दीवान की संदिग्ध हालात में  हालत बिगड़ गई। बुधवार सुबह कमरे में बेहोश पड़े मिलने पर साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत डॉक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती दीवान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में इटावा के जसवंतनगर निवासी रजनेश (45) शहर कोतवाली की पल्ला चौकी में तैनात हैं। चौकी परिसर में बने कमरे में वह रहते हैं। बुधवार सुबह नौ बजे के बाद वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले। इस पर साथी पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा, तो वह कमरे में बेहोशी हालत में पड़े मिले।

विज्ञापन

इस पर साथी पुलिस कर्मियों ने उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने उन्हें भर्ती करने के साथ रजिस्टर पर सस्पेक्टेड पॉइजनिंग लिखा है। पुलिस अधिकारी अभी इस संदर्भ में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। इसके चलते यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उनकी हालात क्यों  बिगड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें