फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर बीरू हत्याकांड: कार चालक पवन और दिलीप गिरफ्तार, भाजपा नेता का कनेक्शन आया सामने, पूछताछ में कही ये बात

Thu, 22 Oct 2026 02:54 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हनुमंत विहार क्षेत्र में बीरू भदौरिया की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य कार चालक पवन और उसके साथी दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद कार लेकर फतेहपुर भाग गए थे, जबकि दो अन्य आरोपी पिंटू और दीपक अभी भी फरार हैं।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में सेल्समैन बीरू सिंह भदौरिया की कार से कुचलकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार चला रहे पवन और उसके साथी दिलीप को फतेहपुर से दबोचा है। पूछताछ में आरोपियों ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपी के एक भाजपा नेता से जुड़े होने के कारण इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री का दायरा और पेचीदा हो गया है।

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में कार चालक पवन और दिलीप ने बताया कि विजयादशमी की रात विवाद के बाद जब उन्होंने कार से टक्कर मारी, तो बीरू बोनट से उछलकर कार की छत पर जा गिरा था। इसके बाद डर और गुस्से में वे उसे छत पर ही फंसाकर गलियों में भगाते रहे और अंत में रौंदकर मार डाला।

Trending Videos

">http://



अन्य दो आरोपियों की तलाश

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत गाड़ी लेकर फतेहपुर भाग गए थे, जहां से पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से उन्हें धर दबोचा। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल अन्य दो आरोपी पिंटू और दीपक अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

भाजपा नेता के कनेक्शन से गरमाई सियासत
इस पूरे हत्याकांड में नया मोड़ तब आया जब यह पता चला कि गिरफ्तार आरोपी दिलीप स्थानीय भाजपा नेता रमेश यादव के यहां काम करता है। कुछ समय पहले ही इसी भाजपा नेता के यहां लूट की एक घटना भी हो चुकी है, जिसके चलते इस मामले के तार पुरानी घटनाओं और रंजिश से भी जोड़े जा रहे हैं। पुलिस अब इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि इस हत्याकांड के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी और इसमें अन्य किसकी संलिप्तता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें